मीठा नीम (करी लीवज) का पौधा


 करी लीवज अर्थात् मीठा नीम पूरे भारतवर्ष में क्ल्यूनरी हर्ब के रूप में आदिकाल से उपयोग में लाई जा रही है। भोजन में प्रतिदिन काम आने वाली करी लीवज का औषधीय महत्व भी कम नहीं हैं। कढ़ी, दाल, सांभर, चेवड़ा के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सभी व्यंजनों में इसका प्रयोग स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए लम्बे समय से किया जा रहा हैं। यह पौधा किचन गार्डन में आसानी से बीज द्वारा उगाया जा सकता हैं। हर व्यक्ति अपने किचन गार्डन में इस पौधे को उगाना पसंद करता हैं, ताकि आवश्यकतानुसार प्रतिदिन इसके ताजे पत्तें का उपयोग हो सके।

    करी पत्ते का घरेलू चिकित्सा पद्धति में भी प्रयोग किया जाता हैं। इसके पतों का जूस पीने से बढ़ा हुआ वजन कम होता हैं और शरीर का कॉलेस्ट्राल कम होता हैं। साथ ही शरीर से विषाक्त तत्त्वों को बाहर निकालने में मदद करता हैं। बालों को चमकीला बनाने और उसकी जड़ों को मजबूती देने और समय से पूर्व पकने वाले बालों को रोकने के लिए करी लीफ के पत्तों का पेस्ट बालों में लगाया जाता हैं। इससे बालों की वृद्धि होती हैं। करी लीफ में विटामिन ए की मात्रा अत्यधिक होती है। यह नेत्र दृष्टि को मजबूत करती हैं और आँखों को स्वस्थ रखती हैं। करी लीफ एन्टीडायबिटीज तत्त्वों से भरपूर होती हैं। इसमें मौजूद आयरन जिंक, ताँम्बा आदि पोषक तत्त्व होने के कारण पेनक्रियाज को स्वस्थ कर देता हैं। मीठा नीम के पत्तों का नियमित सेवन करने से एनीमिया ठीक हो जाता हैं। इस प्रकार मीठे नीम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।

   मीठा नीम में विटामिन ए, , सी  और विटामिन बी12 प्रचूर मात्रा में पाये जाते हैं। साथ ही आयरन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं। जो प्राकृतिक रूप से इम्यूनिटी  को बढ़ाते हैं। वर्तमान में कई शोध कार्य हुए है, जिनके द्वारा ये प्रमाणित हो गया हैं कि यह एनर्जी का पावर हाऊस हैं। इसके नियमित सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती हैं और मस्तिष्क की कार्यक्षमता मे सुधार होता हैं। साथ ही एलजाईमर नामक बिमारी भी इससे ठीक होती हैं।

   यह महत्त्वपूर्ण पौधा पूरे भारत वर्ष में पाया जाता हैं। अतः हर गाँव के किचन गार्डन में इसको लगाना चाहिए। गाँव या शहर में सार्वजनिक बगीचों, मदिरों के प्रांगण में भी इसको लगाना शुभ माना गया हैं। प्रतिदिन हर घर में काम आने वाले करी लिवज का पौधा दिखने में झाड़ीनुमा होता हैं, लेकिन गुणों में अदभुत होता हैं। इसका नियमित सेवन हमें स्वस्थ और दीर्घायु रखता हैं। ऐरोमेटिक गुण होने की वजह से भोजन को अतिस्वादिष्ट बना देता हैं।

     इसका फिक्स ऑयल निकालने के लिए कई कारखानें लग गये हैं। करी लिवज ऑयल का निर्यात बड़ी मात्रा में किया जाता हैं। जो फूड इण्डस्ट्रीज में काम आता हैं। करी लिवज के सूखे पत्तें को पाउडर बनाकर बड़ी मात्रा में बेचा जा रहा हैं। इस महत्त्वपूर्ण पौधे का रोपण करना पुण्य का कार्य हैं।

Comments

  1. बहुत बहुत आभार आपका की आपने हमें अच्छी जानकारी बताई । धन्यवाद !

    ReplyDelete
  2. Curry leaves is valuable good information thanks

    ReplyDelete
  3. Nice information remarkable

    ReplyDelete
  4. जय हो 🪷🚩🙏

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

जल संरक्षण की जीवंत परिपाटी

लुप्त होती महत्त्वपूर्ण पागी कला

बाजरी का धमाका: जी-20 सम्मेलन मे