सनातन पथ

 अमेरिका की नैशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फाउंडेशन की एक रिपोर्ट चौकाने वाली आई कि 2020 मे अमेरिका मे रिकार्ड बंदुके बिकी, जो 2019 से 64% अधिक थी। इसमे अधिकतर बंदुके महिलयों ने खरीदी। जनवरी 2019 से अप्रैल 2021 के बीच मे 75 लाख से अधिक अमेरिकियों ने अपने लिए हथियार  खरीदे। इनमे से आधी से अधिक महिलायें हैं। अमेरिका मे ज्यादातर महिलयों मे मानसिक बदलाव आ रहे है। हथियार खरीदने के पीछे उनकी मंशा यह रहती है कि आवश्यकता पड़ने पर आसानी से आत्महत्या की जा सके। डॉक्टर अनेस्टीस अपने स्टडी रिपोर्ट मे यह बात बताई कि अमेरिका मे 2021 मे 26328 लोगों ने बंदूक से आत्महत्या की थी।  

    विकसित राष्ट्रों मे इस प्रकार की मनोवृति मे बदलाव आना एक खतरनाक सूचक है। लोगों की मानसिक स्तिथि दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। उनके मन मे भयंकर असुरक्षा की भावना पनप रही है। विशेषकर महिलायो मे यह मानसिक बीमारी ज्यादा ही हो रही है। वहा के समाजशास्त्री और शोधकर्ता इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए असफल प्रयास करते आ रहे है।

     

मानसिक बीमारियों को दूर करने मे योग बहुत लाभदायक होता है। अकेले अमेरिका मे विश्व मे योग सीखाने वाले योग टीचर्स सबसे अधिक है। वहा के लोग भौतिकवादी संस्कृति से ऊबने लग गए है। उनका सम्मान आधायात्म की ओर बढ़ रहा है। भारतीय दर्शन,संस्कृति,रीति रिवाज,आचार विचार, रहन सहन आदि के नियमों का प्रचालन उन लोगों के परिवारों मे बढ़ने लगा है। वे लोग भारतीय आदर्शों का पालन करके अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे है। वहा की यूनिवर्सिटीस मे प्राचीन भारतीय संस्कृति के नियमों का अध्ययन कराया जाता है। हजारों की संख्या मे भारतीय संत महात्मा अमेरिका के सभी शहरों मे भारतीय दर्शन और संस्कृति के बारे मे पढ़ा रहे है। लाखों की संख्या मे उनके अनुयायी बन रहे है। पूरी दुनिया मानसिक शांति के लिए भारत की ओर देख रही है।

Comments

  1. Yes this is the fact
    But in India we are copying western culture
    Specially in metro cities

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

जल संरक्षण की जीवंत परिपाटी

बाजरी का धमाका: जी-20 सम्मेलन मे

लुप्त होती महत्त्वपूर्ण पागी कला